Science stream topper Ojaswini Upamanyu wants to become an administrative officer

प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है साइंस स्ट्रीम की टॉपर ओजस्विनी उपमन्यु

Science stream topper Ojaswini Upamanyu wants to become an administrative officer

Science stream topper Ojaswini Upamanyu wants to become an administrative officer

ऊना:बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। बेटियों ने यह हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित किए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में साबित कर दिखाया है। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला ऊना की छात्राओं ने जहां एक तरफ आर्ट्स और साइंस में प्रथम स्थान झटक कर प्रदेश भर में जिला का नाम रोशन किया, वहीं इसके अतिरिक्त अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफलता पाई है।

परीक्षा परिणाम और मैरिट लिस्ट के आऊट होते ही मेधावी छात्र-छात्राओं के यहां बधाइयों का तांता लग गया जबकि मैरिटोरियस छात्र-छात्राओं के स्कूलों में भी जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। विज्ञान संकाय में ऊना जिला के गगरेट के घनारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया जबकि अम्ब उपमंडल के सरकारी स्कूल चुरूडू की कनुप्रिया प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर रही है।

वहीं जिला मुख्यालय के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तरनिजा शर्मा ने कला संकाय में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स में घनारी स्कूल की ही अंकिता शर्मा ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया।