Haryana Schools Timing- हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव; शिक्षा विभाग ने नई टाइमिंग जारी की

हरियाणा में स्कूलों के समय में बदलाव; शिक्षा विभाग ने नई टाइमिंग जारी की, इस तारीख से स्टूडेंट्स जल्दी पहुंचे स्कूल

Schools in Haryana Timing Change Summer Season News Update

Schools in Haryana Timing Change Summer Season

Haryana Schools Timing: मौसम बदलने के साथ हरियाणा में स्कूलों (Schools in Haryana) के समय में बदलाव हो गया है। शिक्षा विभाग ने नई टाइमिंग की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद अब स्टूडेंट्स को सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना होगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 फरवरी 2024 से हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 02:30 तक का होगा। पहला यह समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 तक था। यानि सुबह 09:30 बजे स्कूल खुलते थे और 03:30 बजे छुट्टी होती थी।

वहीं बात अगर डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की करें तो इन स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 तक का रहेगा। पहले यह समय सुबह 07:55 से दोपहर 12:30 तक का था। इसके अलावा डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 से सांय 06:15 तक रहेगा। पहले यह समय दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक का था।

बतादें कि, अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए समय एक समान होगा। अध्यापकों को भी इसी समय के अनुसार उपस्थित रहना होगा। माना जा रहा था कि, स्कूलों का समय एक मार्च से बदला जाएगा लेकिन मार्च से पहले फरवरी में समय में बदलाव कर दिया गया।

Schools in Haryana Timing Change Summer Season News Update