Fake Doctor Arrested in Faridabad,

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, क्लीनिक से गर्भपात की प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाइयां बरामद

pp

Fake Doctor Arrested in Faridabad,

हरियाणा के फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, न्यू जनता कॉलोनी क्षेत्र स्थित मुस्कान क्लिनिक पर छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम को गर्भपात कराने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलीं। इसके अलावा क्लीनिक से एक्सपायरी दवाइयां और अन्य प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की गईं।

आरोपी की पहचान पंकज गुप्ता के रूप में हुई है, जो कथित रूप से बिना वैध चिकित्सा डिग्री के क्लीनिक संचालित कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी इसी प्रकार के मामले में वर्ष 2020 में जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसी स्थान से अपना क्लीनिक संचालित कर रहा था और कथित तौर पर अवैध गतिविधियों को जारी रखे हुए था।

मामले में सावन थाना के एसएचओ Param Prakash ने बताया कि सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि मुस्कान क्लिनिक में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में गर्भपात संबंधी प्रतिबंधित दवाइयां और एक्सपायरी दवाएं बरामद हुईं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद दवाओं की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।