देवभूमि में अग्नि का तांडव: लखनऊ हादसे के बाद अब हल्द्वानी में हाहाकार, सपा नेता का आलीशान जूता शोरूम जलकर राख

77177276-1782277770658_v

After the Lucknow Incident, Chaos in Haldwani

हल्द्वानी। Fire Ravages 'Devbhoomi', लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद मंगलवार देर रात उत्तराखंड के हल्द्वानी में मीरा मार्ग पर स्थित समावादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के जूते के शोरूम भीषण आग लग गई।

आग से लाखों का सामना खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान मौके पर अन्य व्यापारियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।

भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के लाइन नंर 17  निवासी  हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की मीरा बाजार में जूतों की दुकान है। जिसका संचालन उनके पुत्र उमेर सिद्दीकी करते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना उन्हें दी।

सूचना मिलने ही उमेर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग तेजी से फैलने लगी तो एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। 

दमकल विभाग ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि दुकान में रखा अधिकतर सामान जल चुका था। लाखों के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।