Saturn is going to be direct in Aquarius
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं शनि, देखें क्या होगा लाभ

Shanidev

Saturn is going to be direct in Aquarius

Saturn is going to be direct in Aquarius वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव न्याय और कर्मफल दाता माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं।

शनि ने इस साल की शुरुआत में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है, जहां अब ये पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। शनिदेव जून में वक्री हुए थे। अब आने वाले नवंबर महीने में शनि मार्गी होंगे। मार्गी होने का अर्थ है कि शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल का कुछ राशि वालों को बेहद शुभ प्रभाव पडऩे वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। इस दौरान शनि वृषभ राशि के दसवें भाव में रहेंगे। करियर और व्यापार में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

नवंबर में शनि की सीधी चाल का विशेष प्रभाव सिंह राशि पर देखने को मिलेगा। शनि की सीधी चाल इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान शनि, सिंह राशि के सातवें भाव में रहेंगे। इस राशि में शश नाम का राजयोग भी बनेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी।

मकर राशि
शनि, मकर राशि के धन भाव में गोचर करेंगे। जिससे मकर राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। करियर में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको मुनाफा मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। विवादों से निजात मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति मिलेगी।

यह पढ़ें:

अधिक मास की विनायक चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, देखें क्या होगा खास

यह पढ़ें:

21 July Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय