निचार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने की कई घोषणाएं

निचार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने की कई घोषणाएं

sdgsdfgrsdgfdv

'Sarkar Gaon Ke Dwar' program in Nichar

'Sarkar Gaon Ke Dwar' program in Nichar, रामपुर बुशहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार का मैदान बुधवार को जनसभा स्थल में बदल गया, जहां राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में कहा कि अब फाइलें शिमला नहीं जाएंगी, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान करेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने कार्यक्रम में तीन अहम घोषणाएं कीं। आधुनिक बागवानी पर जोर देते हुए उन्होंने किन्नौर के किसानों से पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक बागवानी अपनाने की अपील की ताकि सेब की गुणवत्ता और बाजार मूल्य बढ़ सके।

सीबीएसई स्कूलों की शुरुआत

प्रदेश में 150 नए सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। किन्नौर के निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया जाएगा। अगले सत्र में पूह और कटगांव स्कूल भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस दौरान निचार स्कूल के छात्रों द्वारा नशा विरोधी लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसके लिए मंत्री ने 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।

पेयजल योजना का लोकार्पण

मंत्री ने जल शक्ति विभाग की 47.13 लाख रुपये की लागत से बनी ‘ग्रांगे निचार’ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने 2023 की आपदा का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार ने राहत मैनुअल में बदलाव कर प्रभावितों को 7 लाख रुपये तक सहायता दी है।

कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह नेगी, बीडीओ निचार विजय नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।