Sapna Choudhary Latest News: सपना चौधरी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

सपना चौधरी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी: कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, आखिर हरियाणवी डांसर ने क्या किया? जानिए

Sapna Choudhary Latest News

Sapna Choudhary Latest News

Sapna Choudhary Latest News : हरियाणवी डांसर (Haryana Dancer) सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं| कहीं अपने डांस की वजह से तो कहीं किसी और कारनामे की वजह से| सपना का अलग-अलग अंदाज खूब देखने को मिलता है| वहीं, सपना चौधरी को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है|

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक निचली अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है| जिसके बाद अब सपना चौधरी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है| बताया जाता है कि, सपना चौधरी को लेकर कोर्ट से यह वारंट धोखाधड़ी मामले में जारी किया गया है| सपना चौधरी पर एक कार्यक्रम को लेकर धोखाधड़ी का आरोप है|

सपना चौधरी पर पूरा मामला क्या?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला (Sapna Choudhary Case) अक्टूबर 2018 का है| सपना चौधरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम करना था, लेकिन एन मौके पर सपना चौधरी ने कार्यक्रम से मुंह फेर लिया| सपना चौधरी ने यह कार्यक्रम नहीं किया| इधर, सपना चौधरी के कार्यक्रम को देखने के लिए कई लोग जो टिकट खरीद चुके थे| उनके पैसे बेकार चले गए|

बताया जाता है कि आयोजक भी सपना चौधरी को कार्यक्रम के लिए एडवांस पैसे दे चुके थे| उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि सपना कार्यक्रम में नहीं आएंगी| इधर, जहां आयोजकों का गुस्सा सपना पर फूट रहा था तो वहीं सपना को देखने के लिए टिकट खरीद चुके लोगों के गुस्से का शिकार आयोजक हो रहे थे|

यह देखें- Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी किसे दे रहीं हैं चेतावनी? बोलीं - ...वरना हम भी आपके बाप हैं

बरहाल, इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया| जिसके बाद इसमें लगातार सुनवाई चल रही है और अब कोर्ट ने सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है| ध्यान रहे कि, इससे पहले नवंबर 2021 में भी सपना के खिलाफ लखनऊ की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था| जिसके बाद सपना ने अंतरिम जमानत ली थी| बरहाल, अब एक बार फिर अदालत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर देने पर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं|

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सपना

बतादें कि, हरियाणवी गर्ल सपना चौधरी की चर्चा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है| सपना का अंदाज सबको खूब भाता है| सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है और आयेदिन इंस्टा पर कहीं कोई वीडियो या तस्वीर शेयर करते रहती हैं|

सपना के डांस के दीवाने हैं लोग

बतादें कि, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम के लोग दीवाने हैं| सपना के दीवानों की संख्या भी बहुत ज्यादा है| जहां भी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपना डांस कार्यक्रम करती हैं, लोगों की भीड़ संभाले नहीं संभलती| पुलिस की तैनाती होती है| कई बार देखने में आया है कि सपना चौधरी का डांस नजदीक से देखने के लिए लोगों में अफरा-तफरी भी मची है|

बिग बॉस में एंट्री के बाद से बदल गईं सपना

वहीं, आपको बतादें कि अब सपना सिर्फ डांसर नहीं रह गई हैं| वह अब एक अभिनेत्री भी हैं| उनके सांग एल्बम अब आ रहे हैं| वह बिग बॉस में एंट्री मार चुकी हैं| बिग बॉस में एंट्री के बाद सपना चौधरी में काफी बदलाव साफ़ झलकता है| सपना अब स्टाइलिश हो गई हैं| वेस्टर्न कपड़े पहनने लगी हैं|

सपना के ठुमके देख मदहोश हो जाते हैं लोग