Samruddhi Highway Bus Accident| महाराष्ट्र में हाईवे पर जिंदा जल गए 25 लोग, बस के अंदर ही जलते रहे, DNA जांच से डेड बॉडीज की पहचान

दर्दनाक-खौफनाक... महाराष्ट्र में हाईवे पर जिंदा जल गए 25 लोग, बस के अंदर ही जलते रहे, तड़पते रहे, DNA जांच से की जा रही डेड बॉडीज की पहचान

Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead

Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead

Samruddhi Highway Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक भयानक बस हादसा हुआ है। इस हादसे में 25 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में कुछ लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे में मारे गए 25 लोगों की डेड बॉडीज पुलिस ने सरकारी अस्पताल में रखवा दी हैं। डेड बॉडीज इतनी बुरी तरह से जली हुईं हैं कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए DNA जांच के जरिए सभी डेड बॉडीज की पहचान की जाएगी और इसके बाद संबंधित परिजनों को डेड बॉडीज सौंप दी जाएंगी। फिलहाल, जो लोग बस में यात्रा करने निकले थे। उनके परिजनों को जैसे ही बस हादसे की जानकारी मिली है तो परिजनों में मातम छा गया है और चीख-पुकार मची हुई है।

Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead
Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead

 

महाराष्ट्र में इतना भयानक बस हादसा कैसे हुआ?

मिली जानकारी के अनुसार, जो बस इतने भयानक हादसे का शिकार हुई। वो एक निजी बस थी। बस के साथ हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ। जिस वक्त वह नागपुर से पुणे की तरफ आ रही थी। बस में करीब 32 लोग सवार थे। बस जैसे ही बुलढाणा जिले में समृद्धि हाईवे पर पहुंची तो वह हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाडर से टकराई और पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का डीजल टैंक ब्लास्ट के साथ फट गया और इसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दौरान शीशे तोड़कर कुछ ही लोग बाहर निकल पाए। लेकिन अधिकतर लोग जिनकी संख्या 25 के करीब थी। वह बस के अंदर आग की चपेट में फंस गए और जलकर उनकी मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे में बाल-बाल बचे एक युवक ने बताया कि, वह विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था। बस समृद्धि हाईवे पर टकराकर पलट गई। इस दौरान वह और उसके साथ 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर जैसे-तैसे बाहर आ गए। वहीं जैसे ही वह बाहर आ पाए तो उन्होंने देखा कि बस में भयानक धमाका हो गया। लोग अंदर जल रहे थे. बचाव-बचाव की चीख-पुकार मचा रहे थे। कुछ देर बाद सारी आवाजें धीरे-धीरे शांत होती जा रहीं थीं। युवक ने बताया कि, फायर टीम हादसे के 10-15 मिनट बाद पहुंच गई थी लेकिन तब तक लोग जलकर मर चुके थे।

Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead
Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead

 

पीएम मोदी ने दुःख जताया

महाराष्ट्र के इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुःख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि, महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे।

पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुःख व्यक्त किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.

Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead
Samruddhi Highway Bus Accident in Maharashtra 25 Dead

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राहत राशि का ऐलान किया

इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, समृद्धि हाईवे पर जो हादसा हुआ है, वो दर्दनाक है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा एक निजी बस पुल से टकराई, जिसके बाद उसके डीजल की टंकी फूटने से उसमें आग लग गई। इसमें 25 लोगों की जलने से मृत्यु हुई है। 7 से 8 लोग बाहर निकल पाए इसलिए वो बच गए। हादसे के कारणों की हम जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

यह भी पढ़ें- OMG! हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के साथ बड़ा हादसा; गंगा में नहा रहे थे, तेज बहाव में बह गए, मची चीख-पुकार, रेस्क्यू टीमें तलाश रहीं