सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में भर्ती; 90 की उम्र में अचानक बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में इलाज चल रहा
Salman Khan Father Salim Khan Hospitalized Breaking News
Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर, फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिल रही है कि सलीम खान का इलाज ICU में चल रहा है। सलीम खान की उम्र 90 साल है और वह मशहूर एक्टर सलमान खान के पिता (Salman Khan Father Salim Khan) हैं।
सलमान खान आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे
अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर बिजी चल रहे सलमान खान आनन-फानन में टाइट सिक्योरिटी के बीच पिता को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। वह हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए नजर आए और काफी मायूस लग रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही सलमान खान का हॉस्पिटल के बाहर से वीडियो सामने आया, तो उनके फैन्स भी चिंता में पड़ गए। सलमान खान के साथ-साथ अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा को भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते देखा गया।
सलीम खान को हुआ क्या?
हालांकि सलीम खान की तबीयत किस वजह से बिगड़ी और अभी उनकी क्या हालत है? फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में लोग लगातार सलीम खान की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि सलीम खान एक मशहूर स्क्रीनराइटर रहे हैं। उन्होंने ब्लॉकबास्टर शोले जैसी कई फिल्में लिखने का काम किया। इसके साथ ही वह खुद भी एक दिग्गज एक्टर रहे। बाद में वह फिल्म प्रोड्यूसर भी बने। शानदार काम के लिए सलीम खान 6 फिल्म फेयर अवार्ड और लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के दबंग कह जाने वाले सलमान खान अपने पिता सलीम खान की काफी इज्जत करते हुए नजर आते हैं। निजी तौर से हो सार्वजनिक, उन्हें कई मौकों पर पिता सलीम खान का सम्मान करते देखा गया है। एक बार सलीम खान ने भी एक इंटरव्यू देते हुए कहा था सलमान उनकी काफी इज्जत करते हैं और जब तक वह इज्जत कर रहे हैं तब तक ही मैं उनका बाप हूं। सलमान के अलावा सोहेल और अरबाज़ भी इसी तरह से सलीम खान की इज्जत करते दिखते हैं।