वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के कार्यक्रम स्थगित, होली तक जारी रहने की संभावना

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के कार्यक्रम स्थगित, होली तक जारी रहने की संभावना

Saint Premanand Maharaj

Saint Premanand Maharaj's program in Vrindavan

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य कारणों के चलते आज मंगलवार को निर्धारित नित्य दिनचर्या के अंतर्गत होने वाले एकांतिक वार्तालाप एवं एकांतिक दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं यह स्थगन होली तक भी जारी रहने की संभावना बन सकती है।

श्री राधा केलीकुंज परिवार ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की

वृंदावन स्थित श्री राधा केलीकुंज परिवार की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य वर्तमान में अनुकूल नहीं है। चिकित्सकीय परामर्श और विश्राम की आवश्यकता को देखते हुए मंगलवार के नित्य कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

स्वास्थ्य अनुकूल न होने पर होली तक स्थगित हो सकते हैं कार्यक्रम

श्री राधा केलीकुंज परिवार की तरफ से श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे इस स्थिति को समझें। वहीं चिकित्सकों के स्वास्थ्य परीक्षण में यदि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो होली तक एकांतिक दर्शन और वार्तालाप कार्यक्रम लगातार स्थगित भी रह सकता है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगे की स्थिति के अनुसार नियमित अपडेट जारी किए जाएंगे। फिलहाल मंगलवार के निर्धारित दर्शन और वार्तालाप कार्यक्रम निरस्त रहेंगे।