​रुद्रपुर: डीजे पर तलवार लेकर डांस करने से रोका तो देवर-भाभी और भांजे पर हमला; 5 नामजद

​रुद्रपुर: डीजे पर तलवार लेकर डांस करने से रोका तो देवर-भाभी और भांजे पर हमला; 5 नामजद

Rudrapur: Brother-in-law

Rudrapur: Brother-in-law, sister-in-law, and nephew attacked

रुद्रपुर। नशे में धुत युवक विवाह समारोह में डीजे पर तलवार लेकर डांस करने लगे। यह देख देवर-भाभी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो तलवार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उनके भांजे को भी पीटा गया। जिससे तीनों घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत उनके अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

बगवाड़ा भट्टा निवासी राजू ने बताया कि 28 अप्रैल की रात पड़ोस में विवाह समारोह था। रात एक बजे के आसपास विवाह समारोह बगवाड़ा भट्टा निवासी अजय उर्फ चीकू, आकाश, राजू उर्फ तोता, राजेन्द्र, बादल व अन्य लोग नशे में धुत होकर डीजे पर तलवार लेकर डांस करने लगे। यह देख उसने और उसकी भाभी लक्ष्मी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह गालीगलौज करने लगे।

विरोध करने पर उन्होंने उससे और उसकी भाभी लक्ष्मी से मारपीट की। बीच बचाव करने पर उसके भांजे यशपाल से भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर तलवार से हमला किया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

राजू ने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पांच नामजद समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।