यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत कई जिलों के आरटीओ और एआरटीओ का हुआ तबादला

यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत कई जिलों के आरटीओ और एआरटीओ का हुआ तबादला

RTOs and ARTOs in Several Districts

RTOs and ARTOs in Several Districts, Including Lucknow, Transferred

लखनऊ। RTOs and ARTOs in Several Districts, Including Lucknow, Transferred, उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मियों के तबादले के दौर में शुक्रवार देर रात परिवहन विभाग के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया। तबादले के क्रम में नौ आरटीओ और दो एआरटीओ का ट्रांसफर किया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन लखनऊ संजय कुमार तिवारी का आगरा तबादला किया गया है। संजय कुमार तिवारी ने 30 जून 2024 में लखनऊ के आरटीओ प्रशासन का चार्ज लिया था। तिवारी मीरजापुर से लखनऊ आए थे।
तिवारी इससे पहले लखनऊ कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन, सीनियर एआरटीओ प्रवर्तन के अलावा पूर्व में रायबरेली और कानपुर परिवहन कार्यालयों में भी कार्यरत थे।

संजय कुमार तिवारी के स्थान पर आगरा के आरटीओ प्रशासन को लाया गया है। अरुण कुमार वार्ष्णेय अब आरटीओ प्रशासन लखनऊ का चार्ज लेंगे। प्रदेश नौ आरटीओ व दो एआरटीओ का ट्रांसफर किया गया है।

 

https://www.arthparkash.com/major-blow-to-electricity-consumers-in-up