राजस्थान SI भर्ती 2025: RPSC ने जारी किया लिखित परीक्षा परिणाम, 20,045 अभ्यर्थी PET के लिए चयनित
RPSC releases written exam results
Rajasthan: RPSC releases written exam results, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 का लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित इस परीक्षा में कुल 20,045 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल घोषित किया गया है.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूरी तरह अस्थायी है और अंतिम चयन पात्रता एवं दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन होगा. सफल अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुट गए हैं. यह परिणाम राज्य में पुलिस बल में नई नियुक्तियों की दिशा में एक बड़ा कदम है.
7 लाख से अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग 5 और 6 अप्रैल को उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का आयोजन किया था. जिसमें प्रदेश के 41 शहरों में बने 1174 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसे लेकर आयोग ने बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए थे. डमी अभ्यर्थियों, संदिग्ध तत्वों और अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ विशेष निगरानी तंत्र बनाया गया था.
इस बार परीक्षा में क्यूआर कोड युक्त आधुनिक प्रवेश पत्र, अनिवार्य मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र और हर केंद्र पर सघन वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य था. परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में स्थित सभी साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र परीक्षा के दौरान बंद रहे थे.
SOG और जिला प्रशासन को दिए थे खास निर्देश
इस परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित भंडारण और समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
किसी भी अभ्यर्थी के पास कोई प्रतिबंधित सामग्री यथा मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य कोई संचार उपकरण नहीं हो, यह सुनिश्चित किया गया था. आयोग ने अतिरिक्त महानिदेशक-एसओजी, जिला कलक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से संदिग्ध अभ्यर्थियों पर सघन निगरानी रखने को कहा था.