हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बवाल, कांग्रेस ने विधायकों के नाम हुए उजागर
Row Over Cross Voting in Haryana
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद ने उन विधायकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया।
उनके अनुसार, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढौरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोटिंग की है।
बी. के. हरिप्रसाद ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए बीजेपी ने हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने 2016 के राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस के 14 वोटों को अवैध घोषित कराया गया था और अब 2026 में भी उसी तरह की स्थिति पैदा की गई है।
उन्होंने बताया कि क्रॉस वोटिंग के मामले को पार्टी की अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। संबंधित विधायकों को शोकॉज नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।