तेजधार हथियार से हमला बुरी तरह से जख्मी कर आरोपी लुटेरे फरार
Robbers flee after severely injuring victim
आरोपी लुटेरे जाते जाते मोबाइल फोन भी लूटमार कर कर ले गए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का किया मामला दर्ज ।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। थाना सारंगपुर क्षेत्र एरिया के अंतर्गत बीती देर रात को उस वक्त हड़कप मच गया।जब कार में बैठे परिवारिक सदस्यों पर मोटर साइकिल और एक्टिवा स्कूटर पर सवार 6 अज्ञात हमलावरों ने हमला कर फरार हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बुरी तरह से जख्मी हुए युवक को इलाज के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जिसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई है।यहां उसके लिप्स पर 5 टाके लगे।और शरीर पर भी तेजधार हथियार से वार किया।वही पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात आरोपी लुटेरों के खिलाफ धारा 310(2), 351(2)(3) बीएनएस के तहत थाना सारंगपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अम्बेडकर कॉलोनी धनास निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह उक्त पते पर रहता है।और पिछले 11 सालों से किराए के मकान पर रहता है।और ड्राइवर का काम करता है।25 मई 2026 को समय करीब रात साढ़े 11 बजे का होगा। शिकायतकर्ता अपने बेटे अभिषेक,वा भतीजे रणबीर के साथ अपनी कार में सवार होकर हिमाचल जाने के लिए बैठे थे। इसी दौरान मस्जिद वाली साइड से मोटर साइकिल और एक्टिवा स्कूटर पर सवार 6 अज्ञात हमलावर उनके पास आए।और आते ही कहने लगे कि कल क्या हुआ था।इस पर शिकायतकर्ता नहीं उन अज्ञात युवकों को बोला कि कुछ नहीं।यह सुनकर उन सभी युवकों ने उनके साथ गाड़ी की चारों तरफ से मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने शोर मचाया तो उन अज्ञात हमलावरों में से एक युवक ने शिकायतकर्ता के बेटे अभिषेक के मुंह पर किसी तेजधार हथियार से बुरी तरह से वार कर दिया जिसके चलते बेटे के मुंह से खून बहने लगा और उन्होंने शोर मचाने से वह सभी अज्ञात आरोपी लुटेरे अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते उनका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। जिसके चलते हड़कप मच गया।आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी।मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी लुटेरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। जांच जारी है।