रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मारी, चालक घायल

रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मारी, चालक घायल

Roadways bus collides with police jeep

Roadways bus collides with police jeep

  1. रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मारी

  2. जीप 50 मीटर घसीटकर खंती में पलटी

  3. बस चालक गिरफ्तार, जीप चालक घायल

रामपुर। पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस का चालक ओवरटेक किए जाने के दौरान पुलिस जीप में टक्कर मारकर करीब 50 मीटर घसीट ले गया। बाद में जीप खंती में जाकर पलट गई। जिसके चलते चालक घायल हो गया। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बुधवार की रात नौ बजे बिलासपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, चालक जितेंद्र कुमार और हमराह दीपांशु चौधरी के साथ रुद्र-बिलास क्षेत्र में गस्त करके सरकारी जीप से वापस कोतवाली लौट रहे थे। इस दौरान बस चालक अवनीश कुमार ने उनकी जीप में पीछे से टक्कर मार दी और उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

दुर्घटनाग्रस्त हो गई जीप

बाद में सरकारी जीप अनियंत्रित होकर चीनी मिल के पास हाईवे किनारे खंती में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार और रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की भीड़ भी एकत्र हो गई। लोगों ने प्रभारी निरीक्षक तथा पुलिस कर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। चालक जितेंद्र कुमार को घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रभारी निरीक्षक तथा उनके हमराह सकुशल होने पर सभी ने राहत महसूस की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल चालक जितेंद्र कुमार की ओर से रोडवेज बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को भी कब्जे में ले लिया है।