Pashupati Paras Resigns- मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा; पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजाइन का ऐलान किया

मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा; पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजाइन का ऐलान किया, कहा- NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई

RLJP President Pashupati Paras Resigns As Union Minister

RLJP President Pashupati Paras Resigns As Union Minister

Pashupati Paras Resigns: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। जहां सीटों के बंटवारे के साथ बखेड़ा भी खड़ा हो गया है। NDA सीट शेयरिंग में दरकिनार किए जाने पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। पशुपति पारस ने कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान किया। हालांकि, यह होना पहले ही तय माना जा रहा था। पशुपति पारस के इस्तीफे की चर्चा लगातार चल रही थी। पशुपति पारस मोदी कैबिनेट में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे। वह बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई

केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफे का ऐलान करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि 5-6 दिन पहले मैंने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक NDA में सीटों की घोषणा नहीं होती। लेकिन अब जब सीटों की घोषणा हो चुकी है और उसमें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को जगह नहीं दी गई है तो ऐसे में हमारा एनडीए गठबंधन के साथ जुड़े रहना ठीक नहीं है। पशुपति पारस ने कहा कि, मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं। अब मैं तय करूंगा कि कहां जाना है।

 

NDA में भतीजे चिराग को 5 सीटें

इस बार बिहार में NDA गठबंधन के तहत चिराग पासवान की पार्टी LJP रामविलास को 5 सीटें दी गईं हैं। चिराग पशुपति कुमार पारस के भतीजे हैं। वहीं चिराग के हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस भतीजे के सामने चित्त होते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत BJP 17, JDU 16, LJP 5, HAM 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 सीट मिली है। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं।