राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें'
BREAKING
3 साल 7 महीने बाद बदला चुनावी नतीजा: हांसी में एक वोट से हारी महिला बनी विजेता, कोर्ट के आदेश पर पलटी बाजी चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, पंजाबियों पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान' छत्तीसगढ़ में देर रात सीएम हाउस की मैराथन बैठक से बढ़ीं सियासी चर्चाएं, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर डिप्टी सीएम का जवाब राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें'

राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें'

RJD hits back at Congress in-charge over Rajya Sabha election defeat

RJD hits back at Congress in-charge over Rajya Sabha election defeat

रांची। RJD hits back at Congress in-charge over Rajya Sabha election defeat, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव व पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी के हरमू बाई पास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू के बयान की निंदा की।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद के. राजू ने इसका ठिकरा माले व राजद के विधायकों पर फोड़ा था और उन्हें हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

भोला प्रसाद यादव ने कहा कि राजद के विधायकों ने महागठबंधन धर्म निभाया है। उनके विधायकों ने लालू प्रसाद के नीति व सिद्धांतों से समझौता नहीं की है। के. राजू को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।

भोला प्रसाद यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वे एजेंट थे। राजद के सभी विधायकों ने उन्हें दिखाकर वोट दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सांप्रदायिक ताकतों से कभी भी हाथ मिलाने का काम नहीं किया है। अगर ऐसा करते तो वे जेल नहीं जाते। उन्हें तरह-तरह के केस में फंसाया गया, इसके बावजूद उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं की। के. राजू को आत्ममंथन करना चाहिए कि चूक कहां हुई। उन्हें अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए।

राजद किसी के बलबूते नहीं करता राजनीति, इसका अपना जनाधार

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि राजद किसी के बलबूते राजनीति नहीं करता है। इसका अपना जनाधार है। राजद महागठबंधन धर्म का पालन हमेशा से किया और करता रहेगा। गठबंधन में किसी के रहने, नहीं रहने से वर्तमान सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गठबंधन में कौन रहेगा या नहीं रहेगा, इसका निर्णय आला कमान करते हैं, ऐसी बयानबाजी से के. राजू को अपने विधायकों को रोकने की जरूरत है।

राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि के. राजू का बयान चिंताजनक है। यह गठबंधन के सेहत के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस को सोंचना चाहिए कि जब-जब कांग्रेस पर आफत आया, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें बचाया।

आलाकमान के आदेश पर राजद विधायकों ने प्रणव झा को वोट दिया

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा की पार्टी के आलाकमान का आदेश था कि गठबंधन को वोट करना है, प्रणव झा को जिताना है। उसी उद्देश्य राजद के सभी विधायकों ने मतदान किया। पार्टी के नेता भोला प्रसाद यादव चुनावी एजेंट थे। उन्हें देखा कर ही राजद विधायकों ने मतदान किया।

 

संजय प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने पार्टी को झुकाने बहुत कोशिश की, पार्टी के नेता लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा, इसके बावजूद उनके नेता नहीं झुके। उन्हें शक है कि के. राजू के अनेक ग्रुप हैं। उनके ग्रुप ने खेल किया और अपने बचने के लिए राजद को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कहा कि चोर बोले जोर से, यही काम के. राजू ने किया है। के. राजू बिकाउ हैं, उन्होंने पार्टी को बेचा है और राजद को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। विधायक नरेश प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट होकर महागठबंधन की जीत के लिए मतदान किए हैं। किसी को शंका है तो वह निंदनीय है।