Rinku Suicide Case: 14-Year-Old Student Ends Life Amid Financial Stress
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

आर्थिक तंगी और पढ़ाई रुकने से बढ़ा तनाव, 14 वर्षीय छात्रा ने ली खुद की जान

Rinku Suicide Case: 14-Year-Old Student Ends Life Amid Financial Stress

Rinku Suicide Case: 14-Year-Old Student Ends Life Amid Financial Stress

Rinku Suicide Case: सेक्टर-6 के हाउसिंग बोर्ड पार्ट-2 में 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा रिंकू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय पहले ही परिजनों ने रिंकू की पढ़ाई छुड़वाई थी। रिंकू का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, इसलिए उसकी स्कूल की फीस जमा नहीं करवा पा रहा था। पढ़ाई बंद होने के बाद वह अंदर ही अंदर टूटने लगी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। 

छात्रा मूल रूप से बिहार के मोतिहारी की रहने वाली थी। वर्तमान में परिवार के साथ धारूहेड़ा में किराये के मकान में रह रही थी। सोमवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रिंकू को फंदे पर लटका पाया। परिजन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिंकू के पांच भाई-बहन हैं। पिता अखिलेश इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और मां सब्जी की रेहड़ी लगाती है। घटना के समय माता-पिता काम पर गए हुए थे और घर पर रिंकू अकेली थी। बाकी भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। परिवार ने आत्महत्या करने का कारण पढ़ाई छूटने को बताया है।

जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली थी तो मौके पर जांच पड़ताल की गई। परिवार ने आत्महत्या का कारण बच्ची का मानसिक रूप से परेशान होना बताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।