यूपी पुलिस महकमे में फेरबदल: तीन IPS अधिकारियों के तबादले; देवरिया और अंबेडकरनगर को मिले नए कप्तान

यूपी पुलिस महकमे में फेरबदल: तीन IPS अधिकारियों के तबादले; देवरिया और अंबेडकरनगर को मिले नए कप्तान

Reshuffle in UP Police Department

Reshuffle in UP Police Department

एसपी संजीव सुमन को देवरिया से हटाया गया

प्राची सिंह थीं 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक

लखनऊ। Reshuffle in UP Police Department, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लगातार मजबूत रखने के क्रम में योगी आदित्यनाथ सरकार आईपीएस अधिकारियों का लगातार तबादला कर रही है। बीते दिनों 12 आईपीएस अधिकारियों को पहली तैनाती दी गई तो शनिवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया।

तीन में से दो अधिकारियों को जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि एक को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से अटैच किया गया है। एसपी संजीव सुमन को देवरिया से हटाया गया है। प्राची सिंह को एसपी अंबेडकरनगर और अभिजीत आर शंकर को देवरिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

संजीव सुमन को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। अभिजीत आर शंकर इससे पहले अंबेडकरनगर के एसपी थे और प्राची सिंह 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक थीं।