ऋषिकेश: चारधाम यात्रा 2026 के लिए 'ग्रीन कार्ड' की तैयारी, इस बार QR कोड से होगा भुगतान
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा 2026 के लिए 'ग्रीन कार्ड' की तैयारी, इस बार QR कोड से होगा भुगतान

reparations Underway for Green Cards for the 2026

reparations Underway for 'Green Cards' for the 2026

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड 30 मार्च से पहले बनने शुरू होंगे। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार ग्रीन कार्ड बनाने में लगने वाले शुल्क का क्यूआर कोड से भी भुगतान किया जाएगा।

चारधाम यात्रा पर जाने वाले छोटे-बड़े सभी व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य रहता है। परिवहन विभाग की ओर से बसों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच करने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं।

बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा पर जाने वाले वाहनों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। चेक पोस्टों पर ग्रीन कार्ड की जांच की जाती है।

परिवहन विभाग की ओर से 23 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू करने की तैयारी थी। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। इस बार ग्रीन कार्ड बनाने में लगने वाले शुल्क का भुगतान क्यूआर कोड से भी किया जा सकेगो।

इसलिए साफ्टवेयर में कुछ अपडेट किए जाने थे। एनआइसी की ओर से यह प्रक्रिया लगभग पूरी कर दी गई है। इसके बाद अब ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू करने की तैयारी है।

एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया ने बताया कि .30 मार्च से पहले यह काम शुरू कर दिया जाएगा। साफ्टवेयर में क्यूआर कोड को शामिल किया जाना था। इस कारण कुछ समय लग रहा है।