Relief to TGT teachers working under HKRN: Contract extended till March 31, 2026

HKRN के तहत कार्यरत TGT शिक्षकों को राहत: अनुबंध 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया

undefined

Relief to TGT teachers working under HKRN: Contract extended till March 31, 2026

चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआर) के तहत कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों (TGT) के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने इनका अनुबंध अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है।

इस संबंध में मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक कार्यालय, शिक्षा सदन, सेक्टर-5 पंचकूला की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अक्तूबर 2025 को निदेशालय द्वारा जारी पत्र के तहत सरप्लस घोषित कर कार्यभार मुक्त किए गए अध्यापकों का अनुबंध 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद 10 दिसंबर 2025 को हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अनुबंध आधार पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

नए आदेशों के अनुसार विभिन्न विषयों में कार्यरत सभी TGT शिक्षकों के साथ-साथ आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट भी इस विस्तार के दायरे में शामिल होंगे।

सरकार के इस फैसले से अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों को अस्थायी राहत मिली है और वे आगामी सत्र तक अपनी सेवाएं जारी रख सकेंगे।