आसाराम को राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने अस्थायी जमानत 21 अगस्त तक बढ़ाई
BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

आसाराम को राहत, गुजरात हाई कोर्ट ने अस्थायी जमानत 21 अगस्त तक बढ़ाई

Asaram Bail Extended

Asaram Bail Extended

अहमदाबाद: Asaram Bail Extended: गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुवार को आसाराम बापू की अंतरिम जमानत 21 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है. आसाराम बापू ने चिकित्सा आधार पर जमानत बढ़ाने की मांग की थी और आसाराम फिलहाल जमानत पर हैं. आसाराम की जमानत तीसरी बार बढ़ाई गई है.

आसाराम ने चिकित्सा आधार पर जमानत बढ़ाने की मांग के लिए अस्पताल व डॉक्टर के प्रमाण पत्र पेश किए, इस पर सरकारी वकील ने प्रमाण पत्रों की पुष्टि के लिए समय मांगा. फिलहाल इस मुद्दे पर गुजरात उच्च न्यायालय में 21 अगस्त को आगे की सुनवाई होगी, इसलिए आसाराम की अंतरिम ज़मानत तब तक के लिए बढ़ा दी गई है.

इससे पहले 3 जुलाई को हाई कोर्ट ने एक महीने की जमानत दी थी. उससे पहले 27 जून को हाईकोर्ट ने 7 जुलाई तक ज़मानत दी थी.

क्या है पूरा मामला

सूरत की एक महिला ने आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. आरोप है कि आसाराम ने 1997 से 2006 तक अहमदाबाद और मोटेरा आश्रमों में उसका शारीरिक शोषण किया, जिसके बाद 2013 में आसाराम के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई गई. चूंकि वह शिकायत गांधीनगर स्थानांतरित कर दी गई थी, इसलिए आसाराम के खिलाफ पूरा मामला गांधीनगर में ही चलाया गया. जिसमें गांधीनगर की अदालत ने 2023 में आसाराम को दोषी ठहराया था.

आसाराम को क्या है परेशानी?

इससे पहले आसाराम बापू इलाज के लिए पेरोल पर महाराष्ट्र के रायगढ़ गए थे. आसाराम जमानत मिलने से पहले तक जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे. बताया जा रहा है कि आसाराम पिछले 13 साल से त्रिनाड़ी शूल की बीमारी से ग्रसित हैं. वह 2-3 साल से महिला वैद्य नीता से इलाज भी ले रहे हैं.