किसानों को राहत: 4 मई को 122.28 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति राशि खातों में होगी ट्रांसफर

किसानों को राहत: 4 मई को 122.28 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति राशि खातों में होगी ट्रांसफर

Relief for Farmers: Crop Damage Compensation

Relief for Farmers: Crop Damage Compensation

लखनऊ। खराब मौसम से फसल नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार चार मई को 122.28 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि उनके खातों में भेजेगी। यह भुगतान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया जाएगा। इसमें खरीफ 2025 के बकाया 105.16 करोड़ रुपये और रबी 2025-26 के 17.11 करोड़ रुपये शामिल हैं।

खरीफ 2025 के लिए कुल 730.04 करोड़ रुपये देय थे, जिसमें से 624.88 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। इससे पहले 21 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वन-क्लिक’ के जरिए 285 करोड़ रुपये 2.51 लाख किसानों को दिए थे। 2017-18 से अब तक 67.86 लाख किसानों को 5755.68 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मिल चुकी है।

योजना में धान, गेहूं, दालें, तिलहन और आलू जैसी फसलें शामिल हैं। किसानों को कम प्रीमियम देना पड़ता है। जो खरीफ पर दो प्रतिशत, रबी पर 1.5 प्रतिशत और नकदी फसलों पर अधिकतम पांच प्रतिशत है, बाकी खर्च सरकार उठाती है। कृषि सांख्यिकी एवं फसल निदेशक बीमा सुमिता सिंह के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह राशि वितरित की जाएगी।