देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित संचालन शुरू, जींद-सोनीपत रूट पर सिर्फ 25 रुपये में करें सफर

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित संचालन शुरू, जींद-सोनीपत रूट पर सिर्फ 25 रुपये में करें सफर

1000263634

Regular operations of the country's first hydrogen

सोनीपत/गोहाना। Regular operations of the country's first hydrogen, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित सफर उद्घाटन के बाद यानी 17 जुलाई से आम यात्रियों के लिए भी शुरू हो जाएगा। जींद-साेनीपत रेलखंड पर चलने वाली इस ट्रेन में यात्री पैसेंजर ट्रेनों की तरह वापसी में सोनीपत से जींद की तरफ जाते समय सामान्य किराया देकर यात्रा कर सकेंगे।

ये ट्रेन 14 स्टेशनों का सफर कराएगी। जींद से सोनीपत तक का अधिकतम किराया 25 रुपये रहेगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सोनीपत पुलिस कमिश्नरी के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाई गई है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जींद से सुबह 11 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन यात्रा में ट्रेन की दो बोगियां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और विशेष अतिथियों के लिए आरक्षित रहेंगी, जबकि शेष बोगियों में पांच स्टेशनों से 200-200 विद्यार्थियों सहित कुल 1000 विद्यार्थी सफर करेंगे।

इनमें पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में होगा। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर एक बजे जींद पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

14 स्टेशनों पर होगा ठहराव

जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव रहेगा।

-17 जुलाई को सोनीपत से वापसी में आम यात्रियों के लिए नियमित संचालन शुरू
-सेानीपत से जींद तक अधिकतम किराया सिर्फ 25 रुपये
-14 स्टेशनों पर ठहराव, दैनिक यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
-ट्रेन नंबर--- 74010 / 74009
-89 किमी का एक तरफ का होगा सफर

सोनीपत में वापसी में यह रहेगा किराया

स्टेशन किराया
बड़वासनी 10 रुपये
मोहाना 10 रुपये
लाठ 10 रुपये
रभड़ा 10 रुपये
गोहाना 10 रुपये
खंदराई 15 रुपये
बुटाना 15 रुपये
इशापुर खेड़ी 20 रुपये
भंभेवा 20 रुपये
ललित खेड़ा 20 रुपये
पांडू पिंडारा 25 रुपये
जींद सिटी 25 रुपये
जींद जंक्शन 25 रुपये

किस स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेंगी ट्रेन

स्टेशन आगमन प्रस्थान
जींद जंक्शन —— 10:50
जींद सिटी 11:07 11:08
पांडू पिंडारा 11:15 11:16
ललित खेड़ा 11:28 11:29
भंभेवा 11:38 11:39
ईशापुर खेड़ी 11:45 11:46
बुटाना 11:52 11:53
खंदराई 12:00 12:01
गोहाना 12:08 12:09
रभड़ा 12:17 12:18
लाठ 12:26 12:27
मोहाना 12:35 12:36
बरवासनी 12:46 12:47
सोनीपत 13:00 ——

नोट: ट्रेन के नियमित संचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी।