बांकीपुर उपचुनाव में 25 उम्मीदवारों की एंट्री, भाजपा-राजद-जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
25 candidates enter the fray for the Bankipur by-election
पटना। 25 candidates enter the fray for the Bankipur by-election, बांकीपुर उपचुनाव का मुख्य मुकाबला भले ही भाजपा, राजद व जन सुराज के बीच माना जा रहा हो, लेकिन मैदान में उतरे कुल 25 प्रत्याशी चुनाव को रोचक और बहुकोणीय बना रहे हैं।
बहुकोणीय मुकाबले से वोटों का बिखराव जीत-हार का अंतर तय कर सकता है। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा के नीरज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद ने रेखा कुमारी पर दांव लगाया है।
वहीं, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को हाई प्रोफाइल बना रहे हैं।
इन तीन प्रमुख चेहरों के अलावा 14 अन्य राजनीतिक दलों और आठ निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।
छोटे दलों व निर्दलीयों का असर खासकर उन इलाकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां जातीय, स्थानीय व व्यक्तिगत आधार पर वोटों का झुकाव रहता है।
यदि इन उम्मीदवारों को सीमित संख्या में भी वोट मिलते हैं तो प्रमुख दलों के जीत-हार के अंतर पर सीधा असर पड़ सकता है। इस बार निर्दलीयों की सूची भी चर्चा में है।
नीतीश कुमार और लालू यादव भी उम्मीदवार
इनमें नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव नाम वाले उम्मीदवार भी मैदान में हैं। हालांकि, इनका जदयू व राजद के प्रमुख नेताओं से कोई संबंध नहीं है फिर भी समान नाम होने के वे चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हालांकि, समान नाम होने से प्रत्याशियों को मतदान में लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि ईवीएम में प्रत्याशी के नाम के साथ फोटो और चुनाव चिह्न भी प्रदर्शित किया जाता है।