दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, हैरी बॉक्सर गैंग के दो करीबी सहयोगी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता, हैरी बॉक्सर गैंग के दो करीबी सहयोगी गिरफ्तार

1000263636

Major success for Delhi Police Special Cell

नई दिल्ली। Major success for Delhi Police Special Cell, दिल्ली में व्यापारियों और आम लोगों को डराकर उनसे करोड़ों रंगदारी मांगने वाले कुख्यात हैरी बार-अनिल पंडित - सचिन उर्फ गोलू'' गिरोह के दो बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विकास उर्फ चुहिया नाम के एक बदमाश को बीते जून में गिरफ्तार किया गया।

उससे पूछताछ के बाद मुख्य शूटर और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर जगदीश उर्फ जैक को बीते दिनों बंगाल के मालदा से गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों हरी बाक्सर गिरोह को दिल्ली में वारदात के लिए अवैध हथियारों व शूटरों से लेकर हर तरह की मदद पहुंचा रहे थे।

जगदीश के मुख्य सहयोगी विकास उर्फ चुहिया को मैनपुरी से गिरफ्तार किया

डीसीपी नारा चैतन्य के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम ने जून में पहले जगदीश के मुख्य सहयोगी विकास उर्फ चुहिया को मैनपुरी से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उससे पूछताछ में पता चला कि विकास और जगदीश ही दिल्ली में हरी गिरोह के लिए रेकी करने व हथियार जुटाने से लेकर लाजिस्टिक्स का पूरा काम संभालते हैं।

दोनों बदमाश, गैंग्सटरों की रील, इंटरनेट मीडिया लाइफ और उनके 'शानो-शौकत' से प्रभावित होकर अपराध की दुनिया में आए। जगदीश, सबोली का रहने वाला है। विकास उर्फ चुहिया, मंडोली का रहने वाला है। वह पहले भी थाना हर्ष विहार के हत्या के केस और थाना वेलकम के फायरिंग केस में शामिल रह चुका है।

पुलिस टीम ने एक हफ्ते तक उस इलाके में बदमाश पर नजर रखी

बीते 28 जून को स्पेशल सेल के एक हवलदार को सूचना मिली कि जगदीश, बंगाल के मालदा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम जब बंगाल पहुंची तो पता चला कि वह कमला बाड़ी (मालदा) में स्थित एक विशाल आम के बाग के अंदर छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने एक हफ्ते तक उस इलाके में बदमाश पर नजर रखी।

आखिरकार 10 जुलाई को उसे कमला बाड़ी के रेल गेट के पास से दबोच लिया गया। जगदीश, छावला इलाके में रंगदारी के लिए की गई दो बड़ी फायरिंग की घटनाओं में वांछित था। 19 मार्च को छावला के एक जिम मालिक को विदेश के नंबर से वाट्स एप काल आई।

बदमाशाें ने पीड़ित के जिम पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलाई

फोन करने वाले ने खुद को गैंग्सटर हरी बाक्सर बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर 19 मार्च की रात को बदमाशाें ने पीड़ित के जिम पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलाई। गोली चलाने वाले तीन शूटरों में जगदीश भी शामिल था।

हर्ष विहार में 25 जून को बदमाशों ने एक अन्य व्यापारी के घर पर कई राउंड फायरिंग की और धमकी दी कि अगली बार सीधे सीने में गोली मारी जाएगी। इस वारदात में जगदीश ने शूटर्स को हथियार और मोटरसाइकिल मुहैया कराई थी।