Horoscope Today 07 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 07 May 2025

Horoscope Today 07 May 2025

Horoscope Today 07 May 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चन्द्रमा पंचम हैं। आज का दिवस बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रमोशन व सफलता का है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे।जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
बाद गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है। वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
सूर्य एकादश गोचर व चन्द्रमा सिंह राशि यानी तृतीय स्थान में रहकर बिजनेस व जॉब में सफलता देंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब चेंज के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
गुरु वृष व चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। व्यवसाय में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी अभी बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब प्रमोशन में बेहतर परिणाम पाएंगे।धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। करियर निर्माण में मेहनत व आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य मेष व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। आप व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में हैं। गुरु वृष व शनि मीन में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग लाभान्वित होंगे।आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। 

तुला (Libra Daily Horoscope)
शनि मीन, सूर्य मेष व चन्द्रमा दशम रहकर बिजनेस प्रोग्रेस देगी। जॉब में प्रोग्रेस व प्रमोशन को लेकर लाभान्वित करेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आध्यात्मिक जागृति रहेगी। धार्मिक सतसंग मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
राशि स्वामी मंगल व वृष के गुरु का आशीर्वाद जॉब में प्रगति से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि से पंचम में व चन्द्रमा सिंह में हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। शनि मीन में, गुरु पंचम व चन्द्रमा अष्टम है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शुभ चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। घर में मांगलिक कार्यों से खुशी रहेगी। जॉब में कर्क व मीन राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु द्वितीय होकर परिवार में सफलता देंगे। आर्थिक प्रगति होगी।बिजनेस डील अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। आपके जीवन में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 06 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 05 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 04 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल