Ram Rahim-Honeypreet seen together after 5 years, see what happened then
BREAKING
11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली हिमाचल में 78 लोगों की मौत, 700 करोड़ का नुकसान; बारिश-बादल फटने और लैंडस्लाइड से भारी तबाही, कुदरत के कहर से मचा हाहाकार ट्रंप की एक और खुली धमकी; अब भारत वाले ग्रुप BRICS देशों को धमकाया, कहा- लगा देंगे 10% अधिक टैरिफ, दुनिया में फिर हलचल

5 साल बाद साथ दिखे राम रहीम-हनीप्रीत, देखें फिर क्या हुआ

Ram Rahim-Honeypreet seen together after 5 years, see what happened then

Ram Rahim-Honeypreet seen together after 5 years, see what happened then

हिसार। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 30 दिन की पैरोल अवधि 17 जुलाई को खत्म हो गई। राम रहीम पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रहा। रविवार रात 11 बजे वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आया। सार्वजनिक तौर पर दोनों 5 साल बाद एक साथ दिखे। हालांकि इस 30 दिन की अवधि में वह अपने परिवार खासकर बेटे, बेटियों के साथ सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया, न ही उनका कहीं राम रहीम ने जिक्र किया।

रविवार रात हनीप्रीत ने डेरा प्रेमियों के प्रश्नों को राम रहीम के समक्ष रखा और उससे उत्तर मांगे। पूरे एक घंटा 40 मिनट के लाइव प्रोग्राम में राम रहीम ने अपने अनुयायियों के सामने अपना ब्ल? ग्रुप बदल जाने का दावा किया। हालांकि इसका कोई चिकित्सक प्रमाण वह नहीं पेश कर पाया। साथ ही कहा कि वह 8 साल में ही ट्रैक्टर के गियर ठीक करने लगा था। राम रहीम ने कहा कि लोगों की खुशी के लिए वह हनीप्रीत के साथ आया है। हनीप्रीत हमारी बेटी है, रूहानी बेटी है, यह हमें बख्शी है। राम जी हमारी बेटी को सलामत रखेंगे। जेल वापसी से पहले इस पूरे कार्यक्रम में खूब हंसी ठिठोली कर रहा है।

लाइव कार्यक्रम में राम रहीम ने दावा किया कि उसका ब्लड ग्रुप पहले ओ पॉजिटिव था। शाह सतनाम जब ज्योति जोत समाने लगे तो उनसे कहा कि आप हमें छोडक़र मत जाएं। उन्होंने कहा कि, मैं तो तेरे अंदर ही हूं, हम यहीं हैं और यहीं रहेंगे। राम रहीम के मुताबिक पुराने ड्राइविंग लाइसेंस पर उसका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव दर्ज था। हालांकि राम रहीम अपने इस दावे का कोई भी चिकित्सकीय प्रमाण नहीं पेश कर पाया। वहीं उसने लाइव कार्यक्रम में कहा कि वह 8-9 साल की उम्र में ट्रैक्टर चलाना और ठीक करना सीख गया था। वह गाने के टिप्स देता है और लड्डूओं का प्रसाद भी बांटता है।

राम रहीम पैरोल अवधि के दौरान अंतिम बार अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ सार्वजनिक हुआ। वह अपनी दो सगी बेटियों और बेटे जसमीत के साथ सामने नहीं आया। जब से राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर आया, तब से उसका परिवार बागपत आश्रम में ही है। राम रहीम की चि_ियों से सामने आया है कि परिवार और हनीप्रीत के बीच रिश्ते सामान्य नहीं है। चि_ियों में राम रहीम ने एकता होने का दावा जरूर किया है।

2017 से साधवी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद उसे 17 जून 2022 को पैरोल मिली। तब से वह बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा था। उसकी पैरोल अवधि 17 जुलाई को खत्म हो गई।