राजसमंद बस हादसा: गंगा गुड़ा के पास बस पलटी, 12 से अधिक घायल
Rajsamand bus accident: Bus overturns near Ganga Guda
Rajsamand Bus Accident News: राजस्थान के राजसमंद जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हो गया. जिले के आमेट सबडिवीजन इलाके में हुए इस एक्सीडेंट में 12 से ज़्यादा जानें दांव पर लग गईं, जो बोराणा से आमेट आ रही थी. यह एक्सीडेंट आमेट के गंगा गुड़ा में मौजूद गौशाला के पास हुआ.
अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी बस
सूचना मिलने के बाद आमेट पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.क्रेन की सहायता से बस को किनारे लगवाया. मिली जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस बोराणा से आमेट की ओर आ रही थी. इसी दौरान गंगा गुड़ा गौशाला के पास बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. जिससे बस बीच सड़क पर पलट गई. बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई.
बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालना किया शुरू
पुलिस ने आगे बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे. साथ ही बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. जिससे यात्रियों को जल्द ही चिकित्सीय सहायता मिल पाई. सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से आमेट के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों और मेडिकल टीम के जरिए आपातकालीन स्तर पर सभी का उपचार किया जा रहा है. वहीं, दो यात्रियों की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजसमंद रेफर किया गया है जिससे उनकी जान बचाई जा सके.
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल,अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य की निगरानी कर रहा है. पुलिस ने आग की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए ड्राइवर की तलाश की जा रही है.