Rajeev Shukla BCCI President: BCCI के चीफ बनेंगे राजीव शुक्ला; मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे

BCCI के चीफ बनेंगे राजीव शुक्ला; मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, अभी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष, कांग्रेस के चर्चित नेता

Rajeev Shukla BCCI President Will Replace Current Chief Roger Binny

Rajeev Shukla BCCI President Will Replace Current Chief Roger Binny

Rajeev Shukla BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के तौर पर राजीव शुक्ला का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि, राजीव शुक्ला जुलाई में BCCI के अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि राजीव शुक्ला बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष होंगे। ऐसे में शुक्ला का कार्यकाल छोटा रहेगा। 65 वर्षीय राजीव शुक्ला को लगभग तीन महीनों के लिए BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका मिल सकती है।

मुश्किल में आए विराट कोहली; IPL फाइनल से पहले लगा ये कानूनी झटका, इस मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, पढ़िए खबर

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी को इस वजह से छोड़नी पड़ेगी कुर्सी

राजीव शुक्ला BCCI अध्यक्ष के तौर पर मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। यह जानकारी मिली है कि BCCI के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। नियमानुसार बीसीसीआई अध्यक्ष की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यही वजह है कि BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी को 70 साल से ऊपर होने पर कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। ज्ञात रहे कि अक्टूबर 2022 में रोजर बिन्नी को सर्वसम्मति से BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया था। उस समय वह 67 साल के थे।

रोजर बिन्नी भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नामी सदस्य (हीरो) रहे हैं। रोजर बिन्नी ने बतौर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह ली थी। रोजर बिन्नी BCCI के 36वें अध्यक्ष बने थे। सौरव गांगुली के पद से हटने के बाद बिन्नी के अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना पहले ही जताई जा रही थी। सौरव गांगुली ने अक्टूबर 2019 को BCCI के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। गांगुली इस पद पर तीन साल रहे। यहां अध्यक्ष बनने से पहले सौरव गांगुली बंगाल में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

राजीव शुक्ला अभी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष

राजीव शुक्ला एक पत्रकार भी रहे हैं। साथ ही वह राजनीतिज्ञ भी हैं। राजीव शुक्ला कांग्रेस के चर्चित नेता हैं। इसके अलावा शुक्ला की भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सक्रियता है। वह इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। आईपीएल में कथित भ्रष्टाचार और स्पॉट फिक्सिंग के घोटाले के बाद, शुक्ला ने 1 जून 2013 को इसके अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। 2015 में, उन्हें बीसीसीआई द्वारा सर्वसम्मति से आईपीएल के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था। वहीं 18 दिसंबर 2020 को, उन्हें बीसीसीआई का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। मौजूदा समय में राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं।