पचपदरा रिफाइनरी कार्यक्रम में पीएम मोदी का भावुक पल, सिपाही को रोका, पीठ थपथपाकर दिया संदेश
PM Modi's emotional moment at the Pachpadra
PM Modi's emotional moment at the Pachpadra, पीएम नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन के दौरान सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा. इस दौरान एक राजस्थान पुलिस में चयनित सिपाही पिंटाराम गरासिया को नियुक्ति पत्र दिया. जब वह जाने लगे तो उसका हाथ पकड़कर लिया. पीएम मोदी ने कहा कि क्यों भाग रहे हो, राजस्थान पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं है और भागना नहीं है. पीएम मोदी ने सिपाही की पीठ थपथपाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं.
सिपाही बोला- सौभाग्य की बात
पिंटाराम ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि पीएम उन्हें खुद अपने हाथ से नियुक्ति पत्र देंगे. एक दिन पहले कलेक्टर ऑफिस से फोन गया तो उसने कहा कि वह बहुत खुश हो गया. उसने अपने घर वालों को बताया तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं था. उसने बताया कि पीएम मोदी के पास पहुंचा तो थोड़ा घबरा रहा था. नियुक्ति पत्र मिलते ही जाने लगा तभी मोदी जी ने हाथ पकड़ लिया, और बोले की डरना नहीं है. आगे भी तैयारी करते रहो. उसने कहा कि यह उसके लिए सौभाग्य की बात है.
पिंटाराम को मिल रही बधाई
पिंटाराम ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद दो साल तैयारी की, इसके बाद वह कांस्टेबल बन गया. पिंटाराम को लोगों ने फोन करके बधाई दी. उन्होंने बताया कि उनके लिए यह गर्व का पल है. सोशल मीडिया पर यूजर @PintubhaT8944 ने लिखा, उनकी किश्मत अच्छी है, पीएम से मुलाकात सौभाग्य की बात है.
विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजस्थान में 1.05 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किय. इसमें सड़क, रेलवे, पावर ग्रिड और सोलर प्लांट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे, मरुधरा के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी और राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, एनर्जी और रेलवे सेक्टर मजबूत होगा.