अंतरराष्ट्रीय मंच पर जैसलमेर का डंका: मोहम्मद रज़ा खान ने सर्बिया में संभाली भारतीय बास्केटबॉल टीम की कमान

Jaisalmer Makes Waves on the International Stage

Jaisalmer Makes Waves on the International Stage

Jaisalmer Makes Waves on the International Stage,  राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराई है. जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के दो होनहार खिलाड़ियों, मोहम्मद रजा खान और संस्कार सैनी ने सर्बिया में आयोजित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया. इस सफर की सबसे खास बात यह रही कि मोहम्मद रजा खान ने भारतीय टीम की कप्तानी संभालते हुए देश  गौरव बढ़ाया.

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर बनाई थी टीम में जगह

राज्य सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर तथा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के इन सितारों का चयन उनके पिछले राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के दम पर हुआ. दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम की ओर से खेलते हुए विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था, जिसके बाद उनके दमदार खेल को देखते हुए उन्हें सीधे भारतीय टीम का टिकट मिला.

सर्बिया के ज्लातिबोर में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा भारत

प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि भारतीय टीम ने के शहर ज्लातिबोर में  13 से 22 जून तक आयोजित हुआ था . जिसमें ISF वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) में भाग लिया. प्रतियोगिता में भारत सहित 20 से अधिक देशों के शीर्ष स्कूल टीमों ने हिस्सा लिया था. भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उसे जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा चुके हैं मोहम्मद रज़ा

कप्तान मोहम्मद रज़ा खान का अंतरराष्ट्रीय 
प्रतियोगिताओं में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. साल 2025 में मालदीव में आयोजित SABA अंडर-16 क्वालीफायर्स में भी उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी. उस  दौरान टूर्नामेंट में रज़ा ने श्रीलंका के खिलाफ अकेले एक मुकाबले में 38 अंक जुटाए थे और कुल 96 अंकों के साथ प्रतियोगिता के शीर्ष स्कोरर बने थे. इसके अलावा उन्होंने FIBA अंडर-16 एशिया कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

जैसलमेर में जश्न का माहौल

सर्बिया में आयोजित इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल अनुभव दिया, बल्कि विभिन्न देशों की संस्कृतियों को समझने का अवसर भी प्रदान किया. भारतीय दल अब नए अनुभव और आत्मविश्वास के साथ स्वदेश लौट रहा है. स उपलब्धि पर विधायक छोटू सिंह भाटी,महंत प्रतापपुरी, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे समेत खेल और प्रशासनिक जगत से जुड़े अनेक लोगों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई को बधाई देते हुए इसे जैसलमेर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है.