हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

8 IPS officers transferred

Major administrative reshuffle in Himachal

Himachal IPS Transferहिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

जारी आदेशों के तहत आईपीएस अधिकारी अभिषेक दुल्लर (बैच 2006) को आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर से स्थानांतरित कर आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला नियुक्त किया गया है. सके साथ ही उन्हें आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है.

वहीं डॉ. डी.के. चौधरी (बैच 2008) को आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), दरोह से स्थानांतरित कर आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर लगाया गया है.

सरकार ने संदीप कुमार धवाल (बैच 2016) को एसपी बिलासपुर से एसपी देहरा नियुक्त किया है.दूसरी ओर मयंक चौधरी (बैच 2019) को एसपी देहरा के पद से हटाकर एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनात किया गया है.

आईपीएस अधिकारी अशोक रतन (बैच 2017), जो वर्तमान में एसपी कांगड़ा और एसटीएफ धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें भी एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है.

विदेश अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद नई तैनाती का इंतजार कर रहीं आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज (बैच 2018) को एसपी नूरपुर नियुक्त किया गया है.उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अभिषेक (बैच 2021) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला से पदोन्नत कर एसपी बिलासपुर नियुक्त किया गया है. हीं गौरवजीत सिंह (बैच 2022) को एसडीपीओ नादौन से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला लगाया गया है.

सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.