BIG NEWS: री-नीट परीक्षा से पहले फर्जी पेपर बेचने वाला छात्र गिरफ्तार, टेलीग्राम चैनल के जरिए करता था ठगी
Student arrested for selling fake papers ahead of Re-NEET exam
उदयपुर। Student arrested for selling fake papers ahead of Re-NEET exam, री-नीट परीक्षा से तीन दिन पहले राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में पुलिस ने फर्जी प्रश्नपत्र बेचकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल संचालित कर री-नीट का कथित पेपर बेच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, अध्ययन सामग्री और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
19 वर्षीय आकाश चौधरी को गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार दिल्ली से प्राप्त इनपुट और भारत सरकार के एस-मेक पोर्टल पर मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। देर रात पटेल नगर स्थित मकान पर दबिश देकर 19 वर्षीय आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और दो दिन पहले ही भीलवाड़ा लौटा था।
-1781879223670.jpg)
चैनल पर 52 सदस्य जुड़े हुए थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अमेरिका आधारित वीपीएन और प्रॉक्सी नेटवर्क के जरिए टेलीग्राम संचालित कर रहा था। उसके चैनल पर 52 सदस्य जुड़े हुए थे। वह नीट की पुस्तकों के पन्ने स्कैन कर डमी प्रश्नपत्र तैयार करता और उन्हें असली पेपर बताकर चार-चार हजार रुपये में बेचने का दावा करता था। भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से अपने बैंक खाते में लेता था।
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट तथा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मोबाइल और बैंक खातों की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने अभ्यर्थी ठगी का शिकार हुए और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पूरे देश में 20 जून को मॉक ड्रिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को बताया कि वह 20 जून को देश भर में एक मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। यह मॉक ड्रिल NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से एक दिन पहले होगी। यह मॉक ड्रिल दोबारा परीक्षा को सही तरीके से आयोजित करने के लिए की जा रही है। मूल परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद उसे रद कर दिया गया था। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी।
CBI इस मामले की जांच कर रही है। नीट परीक्षा भारत में 5,000 से ज्यादा और विदेश में 14 केंद्रों पर लगभग 23 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के साथ बातचीत भी बढ़ा दी है। वह छात्रों को रिमाइंडर SMS, ईमेल और WhatsApp नोटिफिकेशन भेजकर अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कह रही है।