BREAKING
राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान' छत्तीसगढ़ में देर रात सीएम हाउस की मैराथन बैठक से बढ़ीं सियासी चर्चाएं, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर डिप्टी सीएम का जवाब राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें' झारखंड महागठबंधन में बड़ी दरार: भाकपा माले का कांग्रेस प्रभारी के. राजू पर सीधा हमला— 'साजिश रचकर खुद अपने प्रत्याशी को हराया' धनबाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन वर्षों से जमे 31 लिपिकों का तबादला

राजस्थान में ट्रांसफर से हटा बैन: सरकार ने 16 दिनों के लिए खोली ट्रांसफर विंडो, 5 जुलाई तक होंगे तबादले, थर्ड ग्रेड टीचर्स को राहत नहीं

Government opens transfer window for 16 days

Transfer ban lifted in Rajasthan

Transfer ban lifted in Rajasthan, राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगा बैन हट गया है. सरकार ने 16 दिनों के लिए ट्रांसफर विंडो खोली है. प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर 19 जून से ट्रांसफर-पोस्टिंग की अनुमति दी है. इसके साथ ही लंबे समय से बैन हटने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिली है. आदेश के मुताबिक, तबादलों की अनुमति 5 जुलाई तक रहेगी. इस दौरान सभी विभाग अपने स्तर पर तबादला प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

अब तेज होगी ट्रांसफर की प्रक्रिया

सरकार ने 16 दिनों के लिए ट्रांसफर विंडो खोली है. ऐसे में आदेश जारी होने के साथ ही तबादलों को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है. अब विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है. यह आदेश राज्य के सभी विभागों के साथ-साथ निगमों, मंडलों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा.

चिकित्सा विभाग में बैन, थर्ड ग्रेड टीचर्स का इंतजार लंबा

हालांकि, थर्ड ग्रेड टीचर्स को अभी लंबा इंतजार करना होगा. इस बार भी शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों को तबादलों की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है. इसके अलावा संभावित वर्षाकाल को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों पर तबादला प्रतिबंध अगले आदेश तक यथावत रहेगा.

इन कर्मचारियों को दी जाएगी प्राथमिकता

सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड या सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े और किडनी सहित अन्य प्राणघातक रोगों से पीड़ित कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके साथ ही दिव्यांग कर्मचारी, दीर्घावधि सेवा वाले कर्मचारी तथा राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी के मामलों को भी प्राथमिकता मिलेगी.