BREAKING
केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस एवं मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाई 3 साल 7 महीने बाद बदला चुनावी नतीजा: हांसी में एक वोट से हारी महिला बनी विजेता, कोर्ट के आदेश पर पलटी बाजी चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, पंजाबियों पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान' छत्तीसगढ़ में देर रात सीएम हाउस की मैराथन बैठक से बढ़ीं सियासी चर्चाएं, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर डिप्टी सीएम का जवाब

धनबाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन वर्षों से जमे 31 लिपिकों का तबादला

Major reshuffle in Dhanbad Health Department

Major reshuffle in Dhanbad Health Department

धनबाद। Major reshuffle in Dhanbad Health Department, सरकार के संयुक्त सचिव और स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश के बाद धनबाद में तीन वर्षों से एक ही पदों पर जमें लिपिकों का गुरुवार को तबादला किया गया।

इन लिपिकों को जिले में एक जगह से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र पर पद स्थापित किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी कर दिया।

लिपिक मनोज कुमार मंडल को सिविल सर्जन कार्यालय से सदर अस्पताल, अजय कुमार पाठक को सिविल सर्जन कार्यालय से केंदुआडीह, राजनिमी मुर्मू को सिविल सर्जन कार्यालय से जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, रणधीर कुमार को जिला कुष्ठ निवारण विभाग से सिविल सर्जन कार्यालय भेजा गया।

सावित्री कुमारी को सदर अस्पताल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर, संदीप रजक को सदर अस्पताल से सिविल सर्जन कार्यालय, धर्मेंद्र कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया से सिंदरी, प्रकाश चंद्र हांसदा को बलियापुर से तेतुलिया, विनय कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा से तोपचांची भेजा गया।

गोपीनाथ हेंब्रम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी से जिला आरसीएच कार्यालय, रूनू कुमारी सिंह को केंदुआडीह से जिला कुछ निवारण कार्यालय, शैलेश कुमार सिन्हा को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागा से सदर अस्पताल धनबाद भेजा गया।

खालिदा खातून को जिला आरसीएच कार्यालय से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, चंदन राय को एएनएम स्कूल से अपर मुख्य चिकित्सा कार्यालय तबादला किया गया।

कुल 31 लिपिक को एक जगह से दूसरे जगह किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, 26 जून तक लिपिक को विरमित होना अनिवार्य है।