रींगस में शर्मनाक वारदात: खाटूश्यामजी दर्शन का झांसा देकर युवती से कार में दुष्कर्म, आरोपी अजय सेपट गिरफ्तार

ctpapipg_khatushyamji-darshan-rape-news_625x300_12_June_26

Shameful incident in Reengus

 

Shameful incident in Reengus: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने एक युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी ने भगवान के दर्शन कराने के बहाने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था.

क्या है पूरा मामला?

SHO दिलीप सिंह ने गुरुवार शाम को बताया, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अजय सेपट, पुत्र बनवारी लाल है, जो धोली-सामोद का रहने वाला है. आरोपी ने पीड़िता को अपने विश्वास में लिया और उसे खाटूश्यामजी के दर्शन कराने की बात कही. दर्शन कराने के बहाने वह युवती को अपनी कार में बिठाकर जयपुर की तरफ ले गया. जयपुर ले जाकर आरोपी ने कार में ही युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

'डरा-धमकाकर शादी के कागजातों पर करवाए साइन'

आरोपों के मुताबिक, युवक की ज्यादती यहीं नहीं रुकी. दुष्कर्म करने के बाद उसने युवती को डराया-धमकाया और साजिश के तहत धोखे से शादी के कुछ कागजातों पर भी उसके साइन करवा लिए. वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

पुलिस के डर से आरोपी ने खाया जहर

पीड़िता की शिकायत के बाद रींगस पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस की टीम ने लगातार दबिश देकर आखिरकार आरोपी अजय सेपट को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस के डर से उसने पहले ही कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन डिस्चार्ज मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जज ने दुष्कर्म के इस आरोपी को जेल भेजने के आदेश दे दिए. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की आगे की कानूनी कागजी कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है.