डेराबस्सी में भड़का सैनी समाज का गुस्सा: सैनी भवन में 5 वर्षों से चल रहे नगर काउंसिल कार्यालय को हटाने की उठी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Saini community anger flares up in Dera Bassi

Saini community's anger flares up in Dera Bassi

Saini community's anger flares up in Dera Bassi: डेराबस्सी में पिछले करीब पांच वर्षों से सैनी भवन में नगर काउंसिल कार्यालय संचालित होने को लेकर सैनी समाज में नाराजगी बढ़ गई है। इस मुद्दे पर समाज के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी से मुलाकात कर कार्यालय को जल्द अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधियों ने बताया कि पुराने नगर काउंसिल कार्यालय के पुनर्निर्माण के दौरान भवन को अस्थायी तौर पर सैनी भवन में शिफ्ट किया गया था, लेकिन पांच वर्ष बीतने के बाद भी नया कार्यालय तैयार नहीं हो पाया। उनका कहना है कि नगर काउंसिल के पास पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद निर्माण कार्य में हो रही देरी चिंता का विषय है।

समाज के लोगों ने कहा कि सैनी भवन सामुदायिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से सरकारी कार्यालय चलने के कारण समाज के कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। गुरदर्शन सिंह सैनी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भवन खाली नहीं कराया गया तो सैनी समाज सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संघर्ष की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सैनी, मलकीत सैनी एमसी लालड़ू, सुनील सैनी, बरखा सैनी भांखरपुर, राजेश सैनी, दयाल सैनी, एम.पी. सैनी, विपन सैनी, बलबीर सैनी, हरी राम सैनी, भूपिंदर सैनी जीरकपुर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।