Rajasthan Tiger Attack| घाव पर मलहम लगा दर्द दूर कर रहा था शख्स, बाघ ने दी दर्दनाक मौत, पीछे से हमला कर गर्दन काटी

मलहम लगाने की कीमत सिर्फ मौत; बाघ के घाव था तो दर्द दूर कर रहा शख्स, उसने पीछे से हमला कर काट दी गर्दन

Rajasthan Tiger Attacked Care Taker Latest News Update

Rajasthan Tiger Attacked Care Taker Latest News Update

Rajasthan Tiger Attacked Care Taker: जंगली जानवरों के रवैये का कुछ पता नहीं होता। खासकर जंगल के खूंखार शिकारी कह जाने वाले जानवरों (शेर, बाघ, तेंदुआ आदि) से बेहद सचेत रहने की जरुरत होती है। ये किसी भी समय आपको गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। राजस्थान में ऐसा ही हुआ। हैरानी की बात यह है कि, यहां एक बाघ ने उस शख्स की ही जान ले ली जो उसके दर्द को दूर कर रहा था। उसका इलाज कर रहा था। शख्स रोज बाघ के बाड़े में जाकर उसके घाव पर मलहम लगाता था। मगर बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

पीछे से किया हमला

दरअसल, यह पूरी घटना राजस्थान के कोटा स्थित अभेदा जैविक उद्यान की है। बाघ ने जिस शख्स को मारा वह केयर टेकर था और बीते कुछ दिनों से चोटिल हुए बाघ के घाव पर मलहम लगाने जाता था। बताया जाता है कि, रोज की तरह शख्स शुक्रवार शाम को भी बाघ के घाव पर मलहम लगाने पहुंचा था। इस बीच उसने मलहम तो लगा दिया लेकिन जब वह लौटकर आने लगा तो बाघ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। बाघ ने उसकी गर्दन पर झपट्टा मारा। जिससे उसके नुकीले दांतों से शख्स की गर्दन कट गई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। केयर टेकर शख्स का नाम रामदयाल नागर था।

लोग बोले- सांप को कितना भी दूध पिलाओ, वो डसना नहीं छोड़ता

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। लोगों का सवाल भी है कि आखिर क्यों शख्स मलहम लगाने जा रहा था और जा रहा था तो क्या आसपास सुरक्षा नहीं थी। लोगों ने कहा कि, मलहम लगाने की कीमत मौत मिली। लोग बोले- सांप को कितना भी दूध पिलाओ, वो डसना नहीं छोड़ता।