होली के उल्लास के बाद एक्शन मोड में राजस्थान विधानसभा: आज से बजट सत्र का दूसरा चरण

होली के उल्लास के बाद एक्शन मोड में राजस्थान विधानसभा: आज से बजट सत्र का दूसरा चरण

v76cpm3s_rajasthan-assembly_625x300_26_February_26

Rajasthan Assembly in action mode after Holi celebrations

Rajasthan Assembly Session: Rajasthan Assembly in action mode after Holi celebrations, राजस्थान में 4 मार्च को धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया. आम लोगों से लेकर राजनेताओं तक सभी होली के रंगों में डूबे नजर आए. वहीं होली की छुट्टियों के बाद सभी अपने काम पर गुरुवार (5 मार्च) से लौटेंगे. वहीं विधानसभा का बजट सत्र जो होली की छुट्टी को लेकर 27 फरवरी से स्थगित किया गया था, वह गुरुवार से फिर शुरू होने वाला है. विधानसभा की बैठक शुरू होते ही अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

मदन दिलावर और झाबर सिंह खर्रा पेश करेंगे बिल

वहीं पंचायती संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव में दो से अधिक बच्चों वाले चुनाव लड़ सकेंगे, इसकी बाध्यता को हटाने वाला संशोधन बिल विधानसभा में पेश किये जाएंगे. पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर पंचायतीराज संशोधन बिल और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगरपालिका संशोधन बिल को सदन में रखेंगे.

दो बिलों पर चर्चा के साथ कराए जाएंगे पारित

विधानसभा में गुरुवार को राजस्थान जन विश्वास उपबंधो के संशोधन विधेयक 2026 पर भी चर्चा होगी. वहीं चर्चा के बाद विधेयक को पारित कराया जाएगा. इसके अलावा राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक संस्थान राजस्थान संशोधन विधायक 2026 पर भी चर्चा होगी और इसे भी पारित कराया जाएगा. हालांकि इससे पहले सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की बैठक शुरू होगी.

बताया जा रहा है कि विधानसभा में 6 मार्च तक का कामकाज तय किया जा चुका है. ऐसे में BAC विधानसभा का कामकाज आगे बढ़ाती है तो पंचायतीराज संशोधन बिल और नगरपालिका संशोधन बिल को 9 मार्च को पारित करवाया जा सकता है.