चंडीगढ़ के प्लेबॉय क्लब में मिली लाश; रात को आया शख्स सुबह औंधेमुंह मरा मिला, मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी आए सिक्योरिटी गार्ड ने देखा
Chandigarh Club Man Dead Body Found News Update
Chandigarh Club Dead Body Found: चंडीगढ़ के फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लेबॉय क्लब में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां एक शख्स की लाश पड़ी मिली। मॉर्निंग शिफ्ट में क्लब की ड्यूटी पर आए सिक्योरिटी गार्ड ने शख्स को मरा हुआ पाया और इसकी सूचना क्लब के संचालक को दी। इसके बाद इस बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई।
मृतक शख्स की पहचान कर ली गई है। मृतक भी इसी क्लब में सिक्योरिटी गार्ड था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उक्त शख्स वर्तमान में चंडीगढ़ के दड़वा गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस प्रारंभिक जांच में नेचुरल डेथ मानकर हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की लाश अपने कब्जे में ले ली है और जांच के साथ आगामी बनती कार्रवाई की जा रही है।
क्लब की नाइट ड्यूटी पर था सिक्योरिटी गार्ड
मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी आए सिक्योरिटी गार्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जब सुबह की ड्यूटी शिफ्ट पर आया तो रात में तैनात सिक्योरिटी गार्ड उसे दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद उसने आसपास तलाश किया। इस बीच क्लब का गेट अंदर से लॉक था। जब उसने गेट खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से सिक्योरिटी गार्ड ने नहीं खोला। इसके बाद उसने अपनी चाबी से गेट का लॉक खोला तो गार्ड उल्टा जमीन पर मृत पड़ा था। इसके बाद उसने यह जानकारी अपने सीनियर को दी। बताया जा रहा है कि क्लब इन दिनों बंद है और निर्माण कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़ें-
चंडीगढ़ में महिला से दिनदहाड़े स्नैचिंग, वीडियो; सोने की बालियां लेकर भागा झपटमार, पैदल पीछे-पीछे आया, CCTV कैमरे में वारदात कैद