हरियाणा के 4 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, 15 अगस्त को 11 जिलों में बारिश का Yellow Alert जारी

Rain warning in 4 districts of Haryana today

Heavy Rain Alert iin Haryana: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में आज से लगातार 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं,सोनीपत और जींद में सुबह से बारिश हो रही है। जबकि झज्जर, चरखी दादरी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, सिरसा, यमुनानगर में बीती रात भी बूंदाबांदी हुई है।

एडवाइजरी हुई जारी

भारी बारिश को देखते हुए हरियाणा के पंचकूला में प्रशासन ने नदियों के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है। यहां तक डायल-112 की भी तैनाती की गई। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई है कि वे नदियों नालों के पास न जाएं। 

11 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश में  15 अगस्त को 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 16 अगस्त को 5 जिलों में अलर्ट है। IMD के अनुसार, 15 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक,जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र में भी बारिश की संभावना है।