हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
- By Gaurav --
- Sunday, 24 Aug, 2025
Rain alert issued in Haryana,
हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। मानसून टर्फ के हरियाणा एनसीआर दिल्ली पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है।
शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल और रोहतक शामिल हैं। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। दक्षिणी क्षेत्रों में बाजरे की फसल और उत्तरी व मध्य क्षेत्रों में धान की फसल को फायदा होगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। मानसून की अक्षय रेखा श्रीगंगानगर, ग्वालियर, बांदा और देहरी से होते हुए पश्चिम बंगाल तक है। पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अरब सागर से नमी वाली हवाएं राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 अगस्त के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। 27 से 29 अगस्त तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। वातावरण में नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट रहेगी।