‘‘रेल मदद’’ एप्प-सहायता/शिकायत के साथ ही साझा करें अपने सुझाव
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

‘‘रेल मदद’’ एप्प-सहायता/शिकायत के साथ ही साझा करें अपने सुझाव

Rail Madad App

Rail Madad App

उत्तर पश्चिम रेलवे शिकायतों का समाधान कर रहा 30 मिनट में

Rail Madad App: यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा के साथ ही सफर के दौरान हर मुश्किल/शिकायत का निदान करने के लिए रेलवे तत्पर है। इस हेतु रेलवे द्वारा ‘‘रेल मदद’’ पोर्टल/एप्प पर 24X7 रेल यात्रियों की सहायता/शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे रेल मदद पर प्राप्त शिकायतों का समाधान 30 मिनट में कर समस्त रेलों में तीसरे स्थान पर है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 की तरह शिकायत व सुझाव के सभी माध्यमों को ‘‘रेल मदद’’ पोर्टल व उसके एप में समायोजित कर दिया गया है। भारतीय रेलवे ‘‘रेल मदद’’ (MADAD- Mobile Application for Desired Assistance During travel) पोर्टल से यात्रियों की शीघ्र मदद कर रहा है। अब यात्री मोबाइल, लैपटाप या कंप्यूटर पर ‘‘रेल मदद’’ पोर्टल या एप्प के माध्यम से रेलवे तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। रेलवे ने हर समस्या के निस्तारण की समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ, तो शिकायत उच्च अधिकारी तक पहुंचती जाएगी। जवाबदेही भी तय होती है, साथ ही निस्तारण की सूचना भी शिकायतकर्ता को देते हुए उससे फीडबैक भी मांगा जाता है।

इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बारे में निगरानी रेलकर्मी संबंधित विभाग एवं स्टेशन को तुरंत सूचना भेजकर समाधान किया जा रहा है। संबंधित यात्री को फोन पर संपर्क कर समस्या की जानकारी एवं तत्काल निस्तारण की कार्यवाही की जाती है। सम्मानित संतुष्ट रेल यात्रियों द्वारा रेलवे की इस त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया जाता है। 

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल मार्ग निर्देशन से ‘‘रेल मदद’’ पोर्टल/एप्प पर 2024 में 01 अप्रैल से 17 अगस्त तक प्राप्त सभी 47139 शिकायतों का तुरंत कार्यवाही कर समाधान कर दिया गया है। इस अवधि में शिकायतों के समाधान की औसत अवधि 30 मिनट रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे शिकायतों के निपटान समय में भारतीय रेलवे स्तर पर तीसरे पायदान पर है। इसी अवधि में यात्रियों के फीडबैक का उत्कृष्ट/संतोषजनक प्रतिशत 80.73% रहा है। महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निपटारे में पहले पायदान का लक्ष्य निर्धारित किया है। महाप्रबन्धक महोदय के दिशा -निर्देषों के पश्चात् सभी विभागों में शिकायतों का निस्तारण तेज हो गया है।
रेल यात्री अथवा ग्राहक इस ऐप्प से अपनी शिकायतें, पूछताछ एवं सहायता आदि का लाभ उठा सकते है। इस ऐप्प के जरिए फ्रेट और पार्सल की शिकायत/जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इस पोर्टल पर रेलवे सम्बन्धित सुझाव को भी स्वीकार किया जाता है, सभी से अनुरोध है की रेलवे की कार्य प्रणाली अथवा यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी क्रम में अपने अमूल्य सुझाव रेलवे के साथ साझा कर सकते हैं। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में रेल मदद पोर्टल व एप्प भी एक सराहनीय कदम है।