Raid on Sex Racket in Haryana

हरियाणा में गंदे काम पर रेड: स्पा की आड़ में जिस्म बेच रहीं थीं लड़कियां, पुलिस ने अपना ग्राहक भेजा तो हुआ खुलासा

Raid on Sex Racket in Haryana

Raid on Sex Racket in Haryana

हरियाणा में पुलिस लाख छापेमारी कर ले मगर देह व्यापार जैसा गन्दा काम चलता रहेगा| ऐसा इसलिए क्योंकि अबतक हरियाणा पुलिस प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर कई बार छापेमारी (Raid on Sex Racket in Haryana) कर चुकी है और देह व्यापार का खुलासा किया है| इसमें शामिल लोगों को पकड़ा है और बनती कार्रवाई की है लेकिन इसके बावजूद अन्य जगहों पर देह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा होता है| अब यही खबर देख लीजिये कि अब हरियाणा के जींद जिले के सफीदो में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है| पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़कियों सहित अन्य कुछ लोगों को पकड़ा है|

स्पा की आड़ में जिस्म बेच रहीं थीं लड़कियां ....

खास बात यह कि, हरियाणा में स्पा की आड़ में देह व्यापार हो रहा है| मसाज के नाम पर यहां लड़कियां अपना जिस्म बेच रही हैं| जहां ऐसा ही सफीदो के इस देह व्यापार में भी हो रहा था| सफीदो में स्पा के नाम पर जिस्म बेचा जा रहा था| जिसकी जानकारी धीरे-धीरे पुलिस को हुई| जिसके बाद पुलिस द्वारा छापेमारी के लिए एक टीम बनाई गई और पूरी प्लानिंग के अनुसार स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई|

पुलिस ने अपना ग्राहक भेजा ....

बताते हैं कि, पुलिस की छापेमारी वाली टीम जब स्पा के आस-पास पहुंची तो सीधा स्पा में एंटर नहीं हुई| पहले पुलिस ने अपना एक नकली ग्राहक स्पा के अंदर भेजा| जिससे देह व्यापार होने की जानकारी स्पष्ट हो जाए| इधर, जब नकली ग्राहक स्पा पहुंचा तो उससे जिस्म परोसने की डीलिंग की जाने लगी| जिसके बाद उसने पुलिस को इशारा कर दिया और फिर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीन लड़कियों सहित अन्य कुछ लोगों को मौके से पकड़ लिया| फिलहाल, अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है| पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी कामों पर लगाम लगाने की कार्रवाई की जाती रहेगी|