Raid in Kaithal hotel: Two women and two boys caught : कैथल के होटल में Raid: दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

कैथल के होटल में Raid: दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े

कैथल के होटल में Raid: दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े

Raid in Kaithal hotel: Two women and two boys caught

Raid in Kaithal hotel: Two women and two boys caught : कैथल में ढांड रोड स्थित बेस्ट होटल में अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ हुआ है। महिला थाना पुलिस ने सोमवार को होटल पर छापेमारी की। इस दौरान दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस होटल में बाहरी जिलों से महिलाओं और युवतियों को बुलाया जाता है। उनसे अनैतिक कार्य करवाया जाता है। ग्राहकों से मिलने वाले पैसों के हिसाब से युवतियों को भुगतान किया जाता है।

महिला थाना एसएचओ वीना के नेतृत्व में पुलिस टीम सादे कपड़ों में होटल पहुंची। टीम ने दो कमरों में से चार लोगों को पकड़ा। सभी को महिला थाने ले जाया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़ी गई युवतियां कैथल की नहीं हैं।

पुलिस ने होटल संचालक पुनीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुनीत छत्ता लक्ष्मण मोहल्ला का रहने वाला है। डीएसपी वीरभान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छापेमारी के समय होटल मालिक मौके पर नहीं मिला।