Rahul is working day and night to fulfill Gandhi's statement of ending Congress

Haryana: कांग्रेस को समाप्त करने के गांधी के कथन को पूरा करने में दिन-रात लगे हैं राहुल: मुख्यमंत्री

Rahul is working day and night to fulfill Gandhi's statement of ending Congress

Rahul is working day and night to fulfill Gandhi's statement of ending Congress

Rahul is working day and night to fulfill Gandhi's statement of ending Congress- कैथल (ओम प्रकाश)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को दोपहर बाद कैथल के कपिल कमल कार्यालय में पहुंचे और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों से आए दर्जनों नेताओं व उनके सैंकड़ों समर्थकों ने मंच पर भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने पूंडरी के पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, आम आदमी पार्टी के नेता राम प्रताप गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, महंत राजेंद्र गिरी, पूर्व डीजीपी बीएस सिंधु सहित दर्जनों नेताओं को पटका पहनकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने मुख्ययमंत्री को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज बनाकर और दूसरे नेताओं ने गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को भगाया। अंग्रेजों के जाने के बाद गांधी जी ने कहा था अब कांग्रेस का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए।

इसके बाद देश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और 1977 में जनता पार्टी बनी और देश में पहली बार गैर कांग्रेस सरकार वजूद में आई। इसके बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी। जनसंघ के तो पहली बार में ही तीन सांसद चुने गए थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के केवल दो सांसद ही चुनाव जीत सके। विचार दिमाग में धीरे से पनपता है। भारतीय जनता पार्टी के बारे में वह इतना ही कह सकते हैं कि इसका विचार या तो किसी के दिमाग में आता नहीं और आ जाए तो फिर निकलता नहीं।

अब दो सांसदों वाली पार्टी के 303 सांसद हैं। वे यह सफर इसलिए बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ रही है।  इस मौके पर तरुण भंडारी मीडिया कॉर्डिनेटर, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता, कुलवंत बाजीगर, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, जिला सह मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, सुरेश गर्ग नोच, आदित्य भारद्वाज, राजेश बिडान, हरि चंद जांगड़ा, शीशपाल जिंदल, जसवंत पठानिया, नरेश मित्तल, ज्योति सैनी, कृष्ण शर्मा, शक्ति सौदा सुमित गर्ग आदि भी उपस्थित थे।

10 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है लोकसभा के चुनाव की घोषणा

सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। परिणाम स्वरूप आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन गई है। वर्तमान में बीजेपी की 17 प्रदेशों में सरकार है और देश का नेतृत्व भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अब की बार देश में भारतीय जनता पार्टी ने 370 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। एनडीए ने 400 पार का लक्ष्य तय किया है। जो कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव है। देश में 10 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसलिए हर कार्यकर्ता अपना लक्ष्य तय करके भाजपा को 370 सीट जीतने के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाए।

इन्होंने थामा भाजपा का दामन

कपिल कमल कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता, पूंडरी के पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, राजकुमार वाल्मीकि रिवाड़, विजय कुमार मिंकू चीका, सोहन ढुल, सोहन ढुल, कौशल पाल, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. विक्रम शाह, कृष्ण नारंग, नरेंद्र निझावन, राजकुमार मुखिजा, धन सचदेवा, भगवान दास जैन चीका, डॉ. राजेश भारद्वाज, ओमप्रकाश गोलन पूंडरी, फतेह सिंह चौपड़ा, जगदीश पपरेजा, मांगे राम, बिमलेश गर्ग, संजीव सिकरी व किमती लाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीजेपी का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।