Rahul Gandhi- राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी; आज के सभी दौरे रद्द, मध्य प्रदेश और रांची में जनसभा को संबोधित करने आना था

राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी; आज के सभी दौरे रद्द, मध्य प्रदेश और रांची में जनसभा को संबोधित करने आना था, खरगे पहुंचे

Rahul Gandhi Health Suddenly Deteriorated Latest News Update

Rahul Gandhi Health Suddenly Deteriorated Latest News Update

Rahul Gandhi Health News: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अलग-अलग पार्टियों के नेता जमकर प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। बड़ी-बड़ी रैलियां की जा रहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रैलियां करने में लगे हैं। लेकिन इस बीच राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के चलते राहुल गांधी के आज के सभी दौरे रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि राहुल गांधी के स्वास्थ्य में क्या दिक्कत आई है।

मध्य प्रदेश और रांची में जनसभा को संबोधित करने आना था

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश और झारखंड के रांची में आज कांग्रेस की बड़ी रैलियां आयोजित की गई हैं। मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मुख्यता पहुँचना था लेकिन वह नहीं पहुंच पाये।

राहुल गांधी की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित किया। वहीं सतना के बाद झारखंड के रांची में पूरे इंडिया गठबंधन की एक बड़ी रैली रखी गई है।

बताया जा रहा है कि, यहां भी राहुल गांधी शामिल होने में असमर्थ रहेंगे। जबकि, इस रैली में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।