हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: सेल्टोस कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत, 100 फीट दूर जा गिरी मोटरसाइकिल

हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: सेल्टोस कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत, 100 फीट दूर जा गिरी मोटरसाइकिल

1000225819

ragic road accident in Hansi

हांसी। हांसी के समीप जीतपुरा बस स्टैंड के पास रविवार तड़के करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सांझा चूल्हा होटल के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार सेल्टोस कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 100 फीट दूर जा गिरी, जबकि सेल्टोस कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करवाने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।